राहुल गांधी के बाद सोनिया गांधी से मिली हरियाणा कांग्रेस की नई टीम

5/20/2022 6:56:59 PM

दिल्ली (कमल कांसल) : हरियाणा कांग्रेस के नेताओं का कांग्रेस आलाकमान से मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। अब हरियाणा कांग्रेस की नई टीम राहुल गांधी से मिलने के बाद सोनिया गांधी से मिली।जिसमें हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान तथा चारों कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, श्रुति चौधरी, जितेंद्र भारद्वाज, सुरेश गुप्ता मौजूद रहे।

बता दें कि राहुल गांधी ने ​​​​​​पूरी टीम के साथ प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा कर मजबूती से जनता की आवाज उठाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का मंत्र दिया था। नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ राहुल की यह पहली बैठक थी। उन्होंने सभी को कहा कि एकजुट होकर पार्टी हित में काम करें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana