शिवराज और वसुंधरा के बाद अब झोला उठाने की बारी खट्टर की:  सुरजेवाला (VIDEO)

12/8/2018 5:41:22 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अाज भाजपा सरकार को अाड़े हाथों लिया। वे अाज फरीदाबाद के पृथला गांव में आयोजित जन आक्रोश रैली में बत्तौर मुख्यातिथि बनकर पहुंचे थे, जो छपरौला में मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन हरि चंद तेवतिया द्वारा आयोजित की गई थी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और सीेम खट्टर पर कई बाण चलाए। उन्होंने कहा कि अाज से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो गई है, जिसे वे गिनना शुरु कर दे। सुरजेवाला ने कहा कि अब शिवराज और वसुंधरा के बाद सीएम खट्टर की झोला उठाकर चलने की बारी अा गई है। 

सुरजेवाला ने नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री खट्टर की जोड़ी को देश के इतिहास में सबसे बड़े किसान विरोधी क़रार दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीन चौथाई बहुमत से सत्ता में लौटेगी। और प्रदेश के अच्छे दिन अाने वाले हैं क्योकि खट्टर सरकार का राज जाने वाला है। इस बार फिर से कांग्रेस की सरकार सत्ता में अाएगी। 

 

Deepak Paul