बीबी भारती के सस्पेंड होने के बाद ये संभालेंगी HSSC की कमान

5/19/2018 6:47:23 PM

चंडीगढ़(धरणी): ब्राह्मणों पर विवादित सवाल को लेकर भारत भूषण भारती को सस्पेंड किया गया था। भारती के सस्पेंड होने के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की कमान अब आईएएस दीप्ति उमाशंकर संभालेंगी। दीप्ति उमाशंकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की चेयरपर्सन का कार्यभार देखेंगी। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव ने पत्र जारी किया है।

गौरतलब है कि, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की सिविल जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में ब्राह्मणों पर विवादित सवाल पूछे जाने के मामले में एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले की जांच पूरी हो तक भारती निलंबित रहेंगे।

राज्यपाल ने जारी किए बीबी भारती को सस्पेंड करने के आदेश
ब्रााह्मणों पर विवादित सवाल के मामले में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने एचएसएससी चेयरमैन भारत भूषण भारती को सस्पैंड करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं रिटायर्ड जस्टिस दर्शन सिंह को ब्राह्मण समाज से संबंधित विवादित सवाल की जांच सौंपी है।

Shivam