मुर्गियों का फीड खत्म होने पर CM ने लिया संज्ञान, UP के सी.एम.से बात कर फंसे ट्रक करवाए रिलीज

3/27/2020 8:53:22 AM

चंडीगढ़ : कोरोना की वजह से हुए लॉकडाऊन के चलते  पोल्ट्री उद्योग की मुर्गियों का फीड खत्म होने का मामला जब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस पर एक्शन लेते हुए तुरंत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की।

मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि लाकडाऊन की वजह से सैंकड़ों ट्रक उत्तर प्रदेश में ही फंसे हुए हैं, जिनकी वजह से हरियाणा में मुर्गियों के फीड की सप्लाई नहीं हो रही है। हरियाणा के आग्रह को मानते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में फंसे हुए तमाम ट्रक रिलीज कर दिए हैं, जो आज से हरियाणा में पहुंचने शुरू हो चुके हैं।

पोल्ट्री फार्मों को बाजरा उपलब्ध करवाएगी सरकार 
पोल्ट्री उद्योग के संकट को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 1550 रुपए किं्वटल की दर से बाजरा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया। बाजरे की यह सप्लाई सिर्फ तीन दिन के लिए होगी जिसकी आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है।

Isha