जेजेपी की कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने जाहिर की खुशी

1/2/2019 6:35:28 PM

पलवल (गुरूदत्ता गर्ग): जेजेपी की राष्ट्रिय कार्यकारिणी की घोषणा होते ही पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की उनकी पार्टी प्रदेश की पहली राजनीतिक पार्टी है, जिसने जाति विशेष के वर्चस्व को तोड़कर 36 बिरादरी के लोगों को पार्टी संगठन में विशेष महत्व दिया है।

पार्टी की और से प्रेस के सामने सदस्य्ता अभियान कर सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सदस्यता फार्म भरे। इस कड़ी में सदस्य्ता शुल्क को लेकर पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यर्कताओं में भरम की स्थिति बन रही। उन्होंने केवल यही कहा कि पार्टी का लक्ष्य एक वोट-एक नोट है। लेकिन उनको ये नहीं पता था कि सदस्य्ता के लिए कोई भी एक नोट कितने रुपये का होना चाहिए।

बता दें कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर ‘एक बूथ दस यूथ अभियान’ की शुरुआत की और वहीं उन्होंने लोकसभा चुनाव में खुद को फरीदाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावनाओं को नकारते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद की सीट को यहां के स्थानीय को देने की बात चल रही हैं।

Sudhir Pandey