हरियाणा में नगर परिषद चुनावों के लिए मतगणना के बाद स्थिति हुई साफ, यहां देखें लिस्ट
punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 03:09 PM (IST)

डेस्क : हरियाणा में हुए नगर परिषद चुनावों के लिए मतगणना के बाद स्थिति साफ हो गई है। 18 नगर परिषदों में से इस बार 10 के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। इनमें गोहाना, जींद, झज्जर, बहादुरगढ़, चरखी दादरी, कालका, सोहना, फतेहाबाद, कैथल, पलवल में पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं। वहीं हांसी, नरवाना, नारनौल, टोहाना, भिवानी, होडल में निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। नूंह में अध्यक्ष पद पर जजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। मंडी डबवाली में इनेलो समर्थित अध्यक्ष पद पर जीता है।
वहीं पिछले कार्यकाल को देखें तो 13 नगर परिषदों के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा था। इस बार तीन निकायों में नुकसान हुआ है। वहीं कांग्रेस को पिछली बार 4 निकायों में जीत मिली थी। इस बार कांग्रेस ने पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा, प्रत्याशियों को सिर्फ समर्थन ही दिया है। वहीं कालका में पहली बार चुनाव हुआ है।
यहां देखें लिस्ट-
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी सभाओं से बचें: केंद्र ने राज्यों से कहा

Recommended News

ब्यास नदी उफान पर, पंडोह डैम के पांचों गेट खोले

सारण जहरीली शराबकांड में मुख्य आरोपी रामानंद मांझी सहित 4 लोग गिरफ्तार, शराब पीने से 11 लोगों की गई थी जान

दिल्ली: हथिनी कुंड से जल छोड़े जाने के बाद यमुना में जल स्तर खतरे के निशान के निकट

बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास हो तो अच्छा होगा, अंतिम निर्णय अमेरिकी अधिकारियों का है: जयशंकर