देश पहले छुट्टी बाद में,अपने मत का इस्तेमाल करना जरूरी :समीर पाल सरोह

5/19/2019 11:55:50 AM

चंडीगढ: हरियाणा के लोक संपर्क विभाग के डॉयरेक्टर जरनल समीर पाल सरोह, उनकी धर्मपत्नी नीलम व परिवार के लोगों सहित चंडीगढ़ मनीमाजरा सरकारी स्कूल में सुबह साढे सात बजे मतदान करने पहुंचे।लाइन इतनी लंबी थी कि समीर पाल सरोह व उनके परिवार को एक घण्टे लाइनों में लग मतदान करना पड़ा। अवकाश वाले दिन सुबह सुबह मतदान केंद्र पहुंचे समीर पाल सरोह का कहना है की देश पहले छुट्टी बाद में। सरोह ने कहा कि मतदान केंद्र में आकर सभी को अपने मत का इस्तेमाल करना जरूरी है।

यह चुनाव लोकतंत्र में आम आदमी की आवाज हैं।सरोह ने कहा कि लोकतंत्र के महान पर्व के लिए चंडीगढ़ के लोगो का जज्बा देख सलाम करना बनता है,जिस प्रकार सुबह से लंबी लंबी लाइन लगी देखने को मिलना ।विकलांग,बजुर्ग,महिलाये व युवा वर्ग का यह अदभुत जोश मजबूत लोकतंत्र के लिए परिचायक है।सरोह ने कहा की मतदान करना अधिकार ही नहीं कर्त्वय भी है | देश के लिए यह बहुत संकेत है की देश जाग रहा है ,हर आयु का व्यक्ति मतदान कर रहा है | इसमें और भी बढोतरी होनी चाहिए | आज देश जाग रहा है और अपने अधिकार का प्रयोग कर रहा है |
 

 

Naveen Dalal