मुठभेड़ के बाद 25 हजार के 2 ईनामी बदमाश काबू, पहले भी दर्ज है कई अन्य मामले

12/3/2020 11:33:38 AM

सोनीपत (ब्यरो) : सी.आई.ए. की टीम से मुठभेड़ में घायल 25 हजार रुपए के ईनामी 2 आरोपियों को पी.जी.आई. से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब खरखौदा पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।

सी.आई.ए. की  टीम ने 9 नवम्बर को गांव कैलाशपुर के पास से मुठभेड़ के बाद 2 आरोपियों को काबू किया था। उनकी पहचान गांव मंडोरा के मर्यक व हलालपुर के रोहित के रुप में हुई थी। पुलिस मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी थी। उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम था। उन पर मंडोरा व हलालपुर में हत्याओं समेत अन्य मुकद्दमे दर्ज है। सी.आई.ए. प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। 

Manisha rana