यमुना में आई बाढ़ के बाद अब किसानों ने मांगा सरकार से फसल का मुआवजा(VIDEO)

8/1/2018 12:25:55 PM

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक):  यमुना में छोड़े गए पानी से फरीदाबाद के करीब दर्जनभर गांवो के किसानों की फसल यमुना के पानी में बह चुकी है।  ऐसे में किसानों ने अब सरकार से मदद की गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि सरकार को उनकी फसल का उचित मुआवजा देना चाहिए। वैसे तो हर साल यमुना में जलस्तर बढने के किसान की परेशानीयां बढ जाती है, लेकिन इस बार किसानों की परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ गई है। 

क्योंकि जंहा पहले यमुना में पानी आने से उसकी फसल का कुछ हिस्सा खराब हो जाता था या फिर पानी में बह जाता था लेकिन इस बार हालात बेकाबू हो गए है। इस बार किसान की फसल का ज्यादातर हिस्सा पानी में बह चुका है या फिर डूब रहा है। ऐसा  इसलिए हुआ है क्योंकि यमुना में पानी कई सालों की बाद अबकी बार ज्यादा आया है। ऐसे में किसान सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। 

उनका कहना है कि किसान के लिए फसल ही उसके पूरे साल की कमाई होती है।  इसी से वो अपने परिवार का पालन पोषण करते है। सरकार को चाहिए कि वो किसानों को ज्यादा से ज्यादा फसल का मुआवजा दे। ताकि किसान की आर्थिक रूप से मदद हो सके।

वहीं इलाके का दौरा कर रहे ग्राम सचिव गजराज ने बताया कि इस इलाके के करीब दर्जन भर गांव पानी ज्यादा चपेट में आए है। क्योंकि पानी का ज्यादा बहाव उन्ही की तरफ हुआ है। वो लगातार डयूटी कर पूरी रिपोर्ट अपने उच्च अधिकारियों को सौंप रहे है।

Rakhi Yadav