अल्टीमेटम: हिसार प्रकरण के बाद किसानों ने लिया बड़ा फैसला, बढ़ाई सरकार की धड़कनें

5/17/2021 11:25:39 PM

जींद (अनिल कुमार): हिसार में कोविड अस्पताल के  उद्घाटन के दिन हुए प्रकरण के बाद किसानों ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके बाद प्रदेश सरकार की धड़कनें बढ़ सकती हैं। सूबे के जिले जींद से किसानों ने ऐलान किया है कि अगली बार उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला या मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने फील्ड में घुसने की कोशिश की तो चंडीगढ़ में उनका घेराव किया जाएगा। किसानों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री का चंडीगढ़ में भी बैठना दूभर कर देंगे। हिसार प्रकरण को प्रशासन की नाकामी बताते हुए किसानों ने कहा कि उनके सब्र का बांध टूट रहा है।

हिसार में रविवार को पुलिस और किसानों के बीच टकराव के बाद किसानों ने बड़ा फैसला लिया है। किसानों का कहना है कि शासन के साथ अब ्रप्रशासन भी नाकाम नजर आ रहा है इसलिए अगली बार मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री ने फील्ड में उतरने की कोशिश की तो चंडीगढ़ का रुख किया जाएगा।  जींद जिले में खटकड़ टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि अब अगला पड़ाव चंडीगढ़ का होगा क्योंकि किसानों के सब्र का बांध टूट रहा है।

रिटायर्ड कैप्टन रणधीर चहल ने बताया कि अब शासन के साथ प्रशासन भी अपना भरोसा खो चुका है। हिसार में जो हुए टकराव में दर्जनों किसान घायल हुए, वो प्रशासन की नाकामी था। अब समय दूर नहीं जब प्रशासनिक अधिकारियों को भी गांव में नहीं घुसने नहीं दिया जाएगा। किसान आखिरी दम तक आंदोलन खत्म नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होते तब तक किसान मानने वाला नहीं है।

बीकेयू के जिला प्रधान आजाद सिंह पालवा ने कहा कि किसानों अब अगर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर या उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फील्ड में घुसने की कोशिश की तो चंडीगढ़ में किसान उनके आवास का घेराव करेंगे। किसान जब तब उनकी मांगे नहीं मान ली जाती तब तक बैठा रहेगा। उन्होंने कहा कि कल हिसार में जो घटनाक्रम हुआ वो पुलिस की वजह से हुआ है। प्रशासन किसानों का भरोसा नही जीत पाया, जिसके कारण हिसार में टकराव हुआ।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam