राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस में हो सकता है बड़ा फेरबदल

6/27/2019 6:06:26 PM

ब्यूरो : हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी को खत्म करने के लिए राहुल गांधी की अध्यक्षता में दिल्ली में एक बैठक शुरु हुई है। जिसमें हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, दीपेंद्र हुड्डा समेत तमाम नेता मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा का मद्देनजर रखते हुए और हरियाणा कांग्रेस में हुई बाजी को खत्म करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि दीपेंद्र हुड्डा का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए भी हुड्डा गुट आगे आ रहा है।

 

Edited By

Naveen Dalal