हिंसा के बाद प्रदेशभर में 34 मामले दर्ज, 552 लोग गिरफ्तार

8/27/2017 12:35:37 PM

चंडीगढ़ (उमंग श्योराण):हरियाणा के डीजीपी बी.एस. संधू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश में हिंसा के बाद के हालात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति का माहौल कायम है और किसी भी प्रकार की कोई घटना रिपोर्ट नहीं हुई हैं। दिल्ली से अंबाला के रूट होते हुए कटरा तक के लिए रेल यातायात को खोल दिया गया है और इसके अलावा कुछ चुनिंदा स्थानों के लिए बसों का आवागमन भी शुरू करने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में लगभग 3 से 4 हजार लोग हैं जो धीरे धीरे बाहर निकल रहे हैं और इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई घटना की खबर नहीं आई है।  

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान ओर लोग भी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सबूतों को जुटाया जा रहा हैं और इसके साथ-साथ इन सबूतों के आधार पर गिरफ्तार भी किया जा रहा है। पुलिस महानिदेषक ने कहा कि कल के घटनाक्रम में पंचकूला में 30 और सिरसा में 6 लोगों की मृत्यु हुई हैं। उन्होंने कहा कि सिरसा के सभी 6 लोगों का दाह संस्कार कर दिया गया हैं जबकि पंचकूला के 30 लोगों में से 13 लोगों की पहचान कर ली गई है जिनमें से 7 लोग हरियाणा और 6 लोग पंजाब से हैं। 

उन्होंने कहा कि अभी इन लोगों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, 269 व्यक्ति कल के घटनाक्रम के दौरान घायल हुए हैं जिनमें से 222 व्यक्ति सार्वजनिक हैं जबकि 47 पुलिसकर्मी है। संपति नुकसान के संबंध में उन्होंने कहा कि कुल निजी व सरकारी 18 संपतियों को नुकसान पहुंचाया गया है, जिनमें से 8 पंचकूला, 4 सिरसा, 1 कैथल, 3 भिवानी और 2 फतेहाबाद की है। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम के दौरान कुल 37 वाहनों को नुकसान पहंचाया गया है जिनमें से 32 निजी वाहन व 5 सरकारी वाहन शामिल है। 

उन्होंने कहा कि घटनाक्रम के दौरान कुल 24 वाहनों को जब्त किया गया है। वहीं एक एके-47, एक माउजर, 5 पिस्टल बरामद की है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ 79 राउंड पिस्टल के और 52 राउंड राइफल के बरामद किए हैं। इसके अलावा, डंडे, राड, हाकी स्टिक, पैट्रोल  बम्ब इत्यादि भी बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा, सिरसा को सेंनेेटाईज करने की प्रक्रिया जारी हैं और कोर्ट ने डेरे की संपति की जानकारी मांगी है। एक अन्य प्रष्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हरियाणा में शांति बनाए रखने के लिए 30 पैरा मिलटी के सुरक्षा बलों को केन्द्र से मांगा गया है जो अब कुल मिलाकर 131 पैरा मिलटी के सुरक्षा बलों की कंपनियां हो गई है। एक अन्य प्रष्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह एक एकस्ट्रा ओर्डीनरी स्थिति थी और इसी उसी तरीके से हैंडल किया गया और इस दौरान पंचकूला के किसी भी निवासी के एम.एल.आर. नहीं कटी हैं।