हरियाणा के शिक्षा मंत्री व साक्षी महाराज के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर

8/28/2017 11:47:02 AM

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी):हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा व बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। सूत्रों के अनुसार इन दोनों पर डेरे के समर्थन में बयान देने के आरोप लगे हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले साक्षी महाराज ने राम रहीम का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि कोर्ट करोड़ों भक्तों की बात नहीं सुन रहा है, सिर्फ एक शिकायतकर्ता की बात सुन रहा है। उन्होंने ये भी कहा था कि कोर्ट ने सीधे-सादे राम रहीम को बुला लिया, नुकसान के लिए कोर्ट भी जिम्मेदार है।

राम रहीम पर फैसला आने से पहले रामविलास ने उनका समर्थन किया था। कुछ दिन पहले ही वे डेरा सच्चा सौदा के आश्रम गए थे अौर अपना समर्थन देते हुए आश्रम को 51 लाख रुपए का चेक देकर आए थे। रामबिलास ने खुद कहा ता कि वे राम रहीम को मानते हैं।