नई कर्मचारियों की भर्ती के विरोध में सफाई कर्मचारियों की हुई झड़प

5/19/2018 1:26:57 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद ओल्ड जौन के नगर निगम कार्यालय पर पिछले 10 दिनों से हडताल पर बैठे कर्मचारियों ने सुबह होते ही उस वक्त हंगामा कर दिया। जब चोरी छुपे तरीके से निगम प्रशासन ठेके पर नये कर्मचारियों की भर्ती कर रहा था। सूचना मिलते ही सैंकडों कर्मचारी कार्यालय पहुंच गये और भर्ती होने के लिये आए कर्मचारियों से झड़प करते हुए उनके झाडू और डंडे छीने और भगा दिया। हंगामे के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे मामले को शांत करवाया।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने अगर कर्मचारियों को ठेके पर भर्ती किया और शहर की सफाई करवाई तो हडताली कर्मचारी र्इंट से ईंट बजा देंगे। ठेकेप्रथा को समाप्त करने वाली भाजपा सरकार में प्रशासनिक अधिकारी अब ठेके पर नये सफाई कर्मचारी भर्ती कर रहे है।

हडताली कर्मचारियों के नेताओं की माने तो सरकार वाल्मिकी समाज को आपस में लड़वाने का काम कर रही है। एक तरफ कर्मचारी हडताल पर बैठे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासन उन्हीं के समाज के लोगों को ठेके पर भर्ती करके सफाई करवाने की फिराक में हैं।भाजपा सरकार ठेका प्रथा खत्म करने का दावा करती है और प्रशासनिक अधिकारी रातों रात ठेेके पर कर्मचारी लेकर शहर की सफाई करवा रहे हैं। 

Rakhi Yadav