अमेरिका भेजने का झांसा देकर एजेंट ने युवक से हड़पे 35 लाख रुपए

11/15/2019 12:45:06 PM

कुरुक्षेत्र (धमीजा) : वर्ष 2018 में गांव फतुहपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को विदेश अमरीका भेजने का प्रलोभन देकर अमानत में ख्यानत कर धोखाधड़ी करते हुए 35 लाख रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने गांव थेरडू जिला कैथल के रहने वाले 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव फतुहपुर निवासी विरेन्द्र ने पुलिस कप्तान को शिकायत देते हुए कहा कि वह काफी समय से विदेश जाना चाह रहा था। वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात जिला कैथल निवासी ऋषिपाल, शमशेर सिंह से हुई। शमशेर सिंह अमरीका में रह रहा है। इन दोनों ने भुगतभोगी को अपनी बातों में लगाकर कहा कि वह तुम्हें अमरीका भेज सकते हैं। इस बाबत रुपए खर्च करने होंगे।

बातचीत करने पर भुगतभोगी को 35 लाख रुपए देने की बात कही। जिस पर शिकायतकत्र्ता ने इन्हें 35 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। कई माह बीत जाने के बाद उसे अमरीका नहीं भेजा। बाद में पता चला कि इन दोनों ने धोखाधड़ी कर उसके रुपए हड़प लिए हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर जांच आरंम्भ कर दी है। 

Isha