नगर निगम चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज, जानिए कहां-कहां होंगे चुनाव

11/21/2018 2:27:09 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चूका हैंं। प्रदेश में दिसंबर के तीसरे हफ्ते में पांच नगर निगमों के चुनाव करवाए जा सकते है। 22 नंबवर को राज्य चुनाव आयोग इसकी विधिवत घोषणा कर सकता है। 

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग 17 दिसंबर से पहले-पहले मतदान कराने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। प्रदेश में 10 नगर निगम, 18 नगर परिषद और 53 नगरपालिकाएं हैैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद नगर निगमों के चुनाव हो चुके हैैं, जबकि सोनीपत में वार्डबंदी का काम पूरा होने वाला है। 

हरियाणा सरकार ने पिछले दिनों अंबाला और पंचकूला नगर निगमों को भंग कर अलग-अलग नगर परिषद बना दी थी, जिसके बाद सरकार के इस फैसले को अदालत में चुनौती दी गई थी। इन दोनों नगर निगमों को भंग करने के केस अदालत में चल रहे हैैं। लिहाजा इन दोनों निगमों में फिलहाल चुनाव संभव नहीं लग र​हे।

प्रदेश में बाकी बचे 5 नगर निगमों करनाल, पानीपत, हिसार, रोहतक और यमुनानगर में वार्डबंदी का काम पूरा हो चुका है। यहां जल्द ही चुनाव की तारीख घोषित की जा सकती है। जानकारी मिली थी कि पीएम नरेंद्र मोदी के गुरुग्राम आगमन के चलते चुनाव लटका हुआ था। हरियाणा में मेयर और पार्षदों का चुनाव सीधे जनता मतदान के जरिये करेगी। अभी तक पार्षद नगर निगम के मेयर का चुनाव करते थे। लेकिन, मेयर के चुनाव में खरीद-फरोख्त बंद करने तथा जनता की पसंद का मेयर चुनने की मंशा से हरियाणा सरकार ने नगर निगम एक्ट में बदलाव किया है।

kamal