''अग्निपथ’ हिंसा मामला: जींद जिले में भी लागू हुई धारा 144, सरकारी संस्थानों पर बढ़ाई सुरक्षा

6/20/2022 12:51:52 PM

जींद (अनिल कुमार) : जींद जिले में भी प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने यह धारा अग्निपथ योजना के विरोध को देखते लगाई है। इसके साथ ही सरकारी संस्थानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जिले में अलग अलग जगहों कई नाके लगाए गए हैं। 

बता दें कि इसे लेकर जहां पहले ही पलवल में इंटरनेट सेवा बंद कर धारा 144 लागू कर दी गई थी, फिर फरीदाबाद में भी धारा 144 लागू कर दी गई थी। अब जींद जिले में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana