बारिश से मंडी में भीगी फसल सरकार की, खेत में भीगी तो बीमा कंपनी देगी मुआवजा: दलाल

4/19/2020 7:17:19 PM

भिवानी(अशाेक): कृषि मंत्री जेपी दलाल ने आज भिवानी की अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों व आढ़तियों की समस्या भी सुनी। मंत्री ने भीड़ को देखते हुए सभी को सोशल डिस्टेनसिंग का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कहा कि बारिश से मंडी में फसल भीगती है ताे सरकार की और अगर खेत में भीगती है ताे उसका बीमा कंपनी मुआवजा देगी। 

उन्हाेंने कहा कि किसी को कोई समस्या नही रहने देंगे अगर कोई अधिकारी व कर्मचारी बेवजह उन्हें परेशान करता है, तो तुरंत मामले की जानकारी दे उस पर करवाई होगी। कृषि मंत्री आज सुबह भिवानी की अनाज मंडी पहुंचे।

जेपी दलाल ने बताया कि आज आढ़तियों ने उनके आगे समस्या रखी है। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनकी सभी समस्या दूर होंगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को आदेश भी दे दिए है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश की हर मंडी में सोशल डिस्टेनसिंग का पूरा पालन होगा। 

मंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की अधिकांश मंडियों का दौरा कर लिया है, समस्या बाकी नहीं है। 82 हजार मीट्रिक टन सरसों खरीदी जा चुकी है। एक महीने में 7 से 8 लाख मीट्रिक टन सरसों खरीदी जाएगी। उन्हाेंने कहा कि गेहूं की फसल की भी सरकार खरीद करेगी। 70 से 80 लाख मीट्रिक टन गेंहू खरीदने का टारगेट इस बार सरकार का है।

किसी भी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। दलाल ने कहा कि सभी मंडिया सुविधाओं से युक्त है। मंत्री ने यह भी बताया की कुछ समस्याएं उन्होंने सुनी भी है जिनका निवारण भी जल्द होगा। वहीं राशन की कमी पर बोलते हुए दलाल ने कहा कि राशन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। 2 बार राशन आ चुका है। अधिकारियों को इसके आदेश दे दिए गए है।

इस दाैरान मंडी यूनियन के प्रधान रामनिवास सिवानी वाला ने बताया कि मंत्री के आगे उन्होंने समस्या रखी है कि सरसों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जबकि गेंहू रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। इस मांग को मानने की बात मंत्री ने कही है।

Edited By

vinod kumar