''जिन हाथों में संगठन बनाने की जिम्मेदारी है, वो लायक ही नहीं'', कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Jun 11, 2025 - 02:57 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा के कांग्रेस पर संगठन बनाने को लेकर जहां कटाक्ष किया है। वहीं भाजपा की केंद्र सरकार के 11 साल को बेमिसाल बताया। उन्होने कहा कि आज उन लोगों के हाथों में कांग्रेस संगठन बनाने की जिम्मेदारी है जो लायक ही नहीं हैं। संगठन व सरकार अलग-अलग कार्य होते हैं। जो सरकार चलाते थे वही कांग्रेस के संगठन में शामिल होना चाहते हैं। भाजपा का हरियाणा में संगठन व सरकार अलग-अलग है तो कामयाब हैं। वहीं कांग्रेस का संगठन आगे नहीं बढ़ेगा और कांग्रेस खत्म होने के कगार पर है।

दरअसल कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा चरखी दादरी के भाजपा पार्टी कार्यालय में पहुंचे थे और प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री ने दादरी विधायक सुनील सांगवान व बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास के साथ कार्यकर्ताओं की मीटिंग करते हुए केंद्र व प्रदेश की 11 साल तक के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर कटाक्ष किया और भाजपा की केंद्र सरकार के 11 साल को बेहतर बताया। कहा कि कांग्रेस के विधायक नेता प्रतिपक्ष चुनने को स्वतंत्र नहीं हैं तो संगठन कैसे बना पाएंगे। भ्रष्टाचार के आरोप में भाजपा नेता व पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा तो कानून उसको सजा देगा, चाहे कोई भी हो। 

राजा रघुवंशी हत्याकांड को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

वहीं इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि मर्डर करने वाली महिला ने गलत किया, ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र की 11 साल की सरकार बेमिसाल बताते हुए कहा कि रिद्धी से सिद्धी तक भारत देश ने विश्व में विशेष पहचान बनाई है। कहा कि कांग्रेस के राज में जहां घोटाले होते थे वहीं मोदी सरकार ने घोटालों पर रोक लगा विकास को आगे बढ़ाया है। देश की अर्थवस्था में सुधार हुआ वहीं स्टार्टअप योजना से युवाओं को रोजगार मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static