हिसार में कृषि अधिकारी का आज अंतिम संस्कार, सुसाइड नोट में बताई थी ये वजह

3/4/2023 12:30:17 PM

हिसार : हिसार जिले में एग्रीकल्चर विभाग में काम करने वाल ब्लॉक ऑफिसर रघुवीर सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक कृषि अधिकारी रघुवीर सिंह बरवाला में बीओ के पद पर थेपरिजनों की शिकायत पर दो कृषि अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से दोनों उच्च अधिकारियों के फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं। आज पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है।

बताया जा रहा है कि मृतक कृषि अधिकारी डॉ. रघुवीर सिंह की ड्यूटी बरवाला में थी और बीते कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि उसे अधिकारियों द्वारा बार- बार परेशान किया गया। इतना ही नहीं काम करने के लिए स्टाफ भी नहीं दिया गया। जिस कारण वह परेशान हो गया। इसलिए परेशान होकर यह रास्ता चुन रहा हूं और कोई रास्ता नजर नहीं आया। मरने के बाद मेरे परिवार को परेशान न करें, ये मेरी अंतिम इच्छा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


 

Content Writer

Manisha rana