अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी AI और फिनटेक, 306 नए विद्यालयों में वोकेशनल कोर्स शुरू

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 10:37 AM (IST)

 चंडीगढ़: राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (फिनटेक) जैसे आधुनिक विषय शुरू किए जाएंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने समग्र शिक्षा योजना की समीक्षा बैठक में शिक्षा सुधारों को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए।

 उन्होंने सभी जिलों में 100% नामांकन सुनिश्चित करने व विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में सुधार पर जोर दिया। विभाग के अनुसार पहले चरण में 306 अतिरिक्त सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा औ शुरू की जाएगी। इससे वर्ष 2026- सिं 27 तक माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों प्रदे में व्यावसायिक शिक्षा की पहुंच 31 केंव प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो बैठ जाएगी। 

वर्तमान में 1,398 सरकारी गांध विद्यालयों में 2.13 लाख विद्यार्थी औ व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। राज्य में डिजिटल शिक्षा को भी च मजबूत किया जा रहा है। करीब 99 आ प्रतिशत सरकारी स्कूल स्मार्ट कक्षाओं, से आईसीटी लैब, इंटरनेट कनेक्टिविटी और एसटीईएम सुविधाओं से लैस तक हैं। सरकार का लक्ष्य सभी सरकारी लि माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पद विद्यालयों तक व्यावसायिक शिक्षा का से विस्तार करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

static