यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अंबाला मंडल द्वारा अाज तीन रेल मार्गों पर रहेगा ब्लाक, कई ट्रेने रद्द

12/2/2018 10:33:19 AM

अम्बाला(भ्यूरो): रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए अम्बाला मंडल द्वारा रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर ब्लॉक लिए जाएंगे,जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अम्बाला मंडल कमर्शियल विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार पहला ब्लॉक सहारनपुर-अम्बाला अप लाइन पर दोपहर 1.10 बजे से शाम 7.10 बजे तक, दूसरा ब्लॉक अम्बाला कैंट स्टेशन पर दोपहर 12 बजे से शाम 3.30 बजे तक व तीसरा ब्लॉक अम्बाला कैंट-लुधियाना अप लाइन पर सुबह 10.40 बजे से दोपहर 2.40 बजे तक लिया जाएगा। इस दौरान 2 ट्रेन को बीच रास्ते रद्द, 4 ट्रेन को बीच रास्ते रोककर व 4 ट्रेन को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।

ये ट्रेनें बीत रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 54551 अम्बाला कैंट - बठिंडा पैसेंजर को अम्बाला कैंट और पटियाला के बीच रद्द रखा जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 54539 दिल्ली-अम्बाला कैंट पैसेंजर को सहारनपुर और अम्बाला कैंट के बीच रद्द रखा जाएगा।

चलने वाली ट्रेन
ट्रेन नंबर 64513 सहारनपुर-नंगल डैम पैसेंजर को 50 मिनट तक अम्बाला डिवीजन में रोककर चलाया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14711 हरिद्वार-श्री गंगानगर एक्सप्रेस और 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस को 30 मिनट मुरादाबाद डिवीजन और 20 मिनट तक अम्बाला डिवीजन में रोककर व ट्रेन नंबर  64561 दिल्ली-अम्बाला कैंट पैसेंजर को 60 मिनट तक दिल्ली डिवीजन में रोककर चलाया जाएगा।

 बदले रूट से चलेंगी यें ट्रेने 
ट्रेन नंबर 15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस,  64517 अम्बाला कैंट-नंगलडैम पैसेंजर, 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 12357 सियालदाह-अमृतसर एक्सप्रेस को चंडीगढ़-साहनेवाल के बदले रूट से चलाया जाएगा।

Deepak Paul