इनेलो के बंद की निकली हवा, एस.वाई.एल. का ढोंग रहा नाकाम: बराला(VIDEO)

9/9/2018 10:54:41 AM

चंडीगढ़(बंसल): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश की जनता बार-बार इनैलो को नकार रही है। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. के मुद्दे पर हरियाणा के किसान वर्ग को दशकों से धोखा दे रहे इस परिवार से जनता थक चुकी है और इसका उदाहरण इनैलो के एस.वाई.एल. पर नहर खोदो अभियान, जेल भरो आंदोलन और हरियाणा बंद का फ्लॉप रहना है। इनैलो के एस.वाई.एल. मुद्दे पर हरियाणा बंद के आह्वान पर प्रतिक्रिया देते हुए बराला ने कहा कि उनका बंद आह्वान पूरी तरह से फ्लॉप रहा है, क्योंकि जनता उन्हें सिरे से खारिज कर चुकी है।

 उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. का पानी हरियाणा के किसानों को देने के नाम पर अपनी राजनीति को सींच रहे चौटाला परिवार के धोखों से प्रदेश की जनता आजिज आ चुकी है। बराला ने कहा कि शनिवार  को  प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जनप्रतिनिधियों द्वारा गली-गली घूमने के बाद भी दुकानें बंद नहीं हुईं और न ही उनकी जबरदस्ती और गिड़गिड़ाई करने की दुकानदारों ने कोई परवाह नहीं की। 
 

Deepak Paul