Haryana AQI News: दीपावली से पहले हरियाणा के 15 जिलों की हवा खराब, इस शहर का AQI सबसे अधिक

punjabkesari.in Sunday, Oct 19, 2025 - 06:42 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा के 15 जिलों में वायु गुणवत्ता स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बनी हुई है। बहादुरगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सबसे अधिक 256 दर्ज किया गया है। दीपावली से एक दिन पहले ही बहादुरगढ़ प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर बना।

रोहतक में प्रदूषण का स्तर 206, जबकि सोनीपत और गुरुग्राम में भी AQI 190 से ऊपर रहा। इसके अलावा हिसार, जींद, पानीपत, कैथल और कुरुक्षेत्र जिलों में भी AQI 150 से अधिक दर्ज किया गया है, जो इन्हें प्रदूषित जिलों में शामिल करता है। दीपावली के दौरान आतिशबाजी से प्रदेश में AQI का स्तर तीन से चार गुना बढ़ने की संभावना है।

सरकार ने ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, इसके बावजूद अन्य पटाखों की बिक्री जारी है, जिससे दीपावली के बाद हरियाणा की हवा और अधिक प्रदूषित हो सकती है। इससे सांस और हृदय रोगों से पीड़ित लोगों को गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

प्रदेश के जिलों में AQI के आंकड़े:

  • अंबाला: 159
  • बहादुरगढ़: 256
  • दारूहेड़ा: 168
  • फतेहाबाद: 172
  • हिसार: 160
  • जींद: 186
  • गुरुग्राम: 190
  • सोनीपत: 196
  • रोहतक: 206
  • पानीपत: 164
  • कैथल: 179
  • कुरुक्षेत्र: 177

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static