पैरोल पर आए अजय चौटाला, नए साल पर करेंगे सियासत का पारा गरम

12/31/2018 8:42:14 PM

चंडीगढ़ (धरणी): जननायक जनता पार्टी के गठन के बाद डॉक्टर अजय सिंह चौटाला पहली बार पैरोल पर आएं हैं, उन्हें 14 दिनों की पैरोल मिली है। तिहाड़ से निकलकर वे दिल्ली 18 जनपथ स्थित अपने निवास स्थान पहुंच, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नए साल के अवसर पर अजय चौटाला व सांसद दुष्यंत चौटाला  दोपहर 2 बजे तक दिल्ली स्थित अपने आवास 18 जनपथ पर मिलेंगे।

इसी दौरान 28 जनवरी को जींद विधानसभा के उप चुनाव घोषित हो जाने से जननायक जनता पार्टी को जींद उपचुनावों में अपनी ताकत व मजबूती दिखाने का मौका भी है, जिससे नए साल पर सियासत का पारा गर्म करने का मौका अजय को मिल गया है।



बता दें कि पिछली बार दुष्यंत चौटाला दीपावली के त्योहार पर 5 नवम्बर को पैरोल पर आए थे। तब इनैलो हरियाणा के प्रधान महासचिव के पद पर थे, पैरोल के दौरान ही अपने पुत्र व सांसद दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला का समर्थन करने व इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी व कार्यकत्र्ता सम्मेलन बुलाने पर इनेलो ने इन्हें भी पार्टी से निकाल दिया था। तब जेल में जाने से पहले इन्होंने नए झंडे, डंडे के साथ नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था।



चौटाला की अनुपस्थिति में जींद में दुष्यन्त व दिग्विजय ने विशाल रैली की व अपना दमखम दिखाया। डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के नए साल पर आगमन पर जननायक जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे की मुहिम होगी।

Shivam