पैरौल पर लौटे अजय चौटाला, दिग्विजय के लोकसभा चुनाव लडऩे की संभावना (VIDEO)

4/15/2019 1:32:44 PM

दिल्ली (कमल कांसल): जेबीटी घोटाले में सजा काट जेजेपी के सर्वेसर्वा अजय चौटाला को 21 दिन की पैरोल मिल गई। जिसके चलते वह जेल से जल्द बाहर आएंगे और कार्यकर्ता से रुबरू होगें। बता दें इनेलो सुप्रीमों ओपी चौटाला की पैराल के लिए दिल्ली सरकार से मांग की थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने इसका विरोध किया था।

सूत्रों के मुताबिक, जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी गठबंधन की मंगलवार नई दिल्ली में 18 जनपथ पर कोर कमेटी की बैठक होगी। बैठक में गठबंधन अपने प्रत्याशी तय करेगा। पैरोल पर लौटे अजय चौटाला अब लोकसभा चुनावों के लिए जननायक जनता पार्टी की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार रोहतक और हिसार में निर्णायक चुनाव होगा। संभावना जताई जा रही है कि दिग्विजय चौटाला को भी लोकसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है।

kamal