इनैलो की वैबसाइट पर अजय चौटाला अब भी हैं पार्टी के बड़े नेता

4/5/2019 1:23:56 PM

अम्बाला(रवि प्रताप): इंडियन नैशनल लोकदल (इनैलो) पार्टी भले ही दोफाड़ हो चुकी है, लेकिन पार्टी की वैबसाइट आई.एन.एल.डी.ओ.आर.जी. पर अजय चौटाला और उनके दोनों बेटे दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला अब भी इनैलो के नेताओं की सूची में शामिल हैं। यही नहीं, वैबसाइट पर अजय को इनैलो के महासचिव के तौर पर भी दर्शाया गया है। अजय के व्यक्तित्व को मानवता और उदारता का एक अनूठा संगम बताया गया है।

वैबसाइट कहती है कि वह सभी बुजुर्गों का सम्मान करते हैं और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत हैं। दूसरी ओर अजय के छोटे बेटे दिग्विजय को आई.एन.एस.ओ. (इंडियन नैशनल स्टूडैंट ऑर्गेनाइजेशन) का राष्ट्रीयध्यक्ष बताया गया है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले इनैलो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के दोनों बेटों अजय और अभय में पार्टी में वर्चस्व को लेकर जंग छिड़ गई। अंत में अजय ने अपनी नई पार्टी जननायक जनता पार्टी (जजपा) बना ली है जो आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत का दावा कर रही है। ओम प्रकाश चौटाला अभय गुट में शामिल हैं। 

kamal