अजय चौटाला का इनेलो पर निशाना, अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए किया जा रहा झूठा प्रचार(VIDEO)

7/3/2020 10:06:47 AM

सिरसा(सतनाम): जेजेपी सरंक्षक अजय सिंह चौटाला ने एक बार फिर इंडियन नेशनल लोकदल पर निशाना साधा है। इनेलो द्वारा दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को शामिल करने के दावे पर उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर झूठा प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जे जे पी से कोई भी कार्यकर्ता आज तक के इनैलो में शामिल नहीं हुआ है। अगर इनेलो इस बात का दावा करता है तो इनेलो एक भी कार्यकर्ता या किसी पदाधिकारी का नाम उजागर करें। अशोक तंवर के इनैलो में शामिल होने पर उन्होंने तंज कसा और कहा कि एक और एक जीरो होता है फिर चाहे कितने ही जीरो मिला दिया जाए कोई फर्क नहीं पड़ता। 

बरोदा उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है,  वह स्वंय  भी आगामी 5 जुलाई को एक बार फिर बरोदा हलके का दौरा करेंगे। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि बड़ौदा उप चुनाव बीजेपी व  जेजेपी दोनों मिलकर लड़ेंगे। मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में जेजेपी कोटे से विधायक के शामिल करने पर कहा कि जुलाई माह के मंत्रिमंडल के विस्तार होने की संभावना है इसमें से जेजेपी कोटे से एक विधायक को शामिल किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है कि किसे शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि  जेजेपी पार्टी  व  विधायकों की बैठक में सबकी राय के बाद ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोल डीजल की कीमतों को नियंत्रण कर कच्चे तेल की कीमतों के अनुसार ही कीमतें तय करे।

 

Isha