सिरसा पहुंचे अजय चौटाला ने किया स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की मूर्ति का अनावरण

11/18/2018 3:08:42 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): जींद में गतदिवस नई पार्टी बनाने का एेलान करने के बाद अाज अजय चौटाला सिरसा के गांव बनवाला पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की मूर्ति का अनावण किया। बताया जा रहा है कि इसके बाद अजय चौटाला डबवाली जाएंगे जहां उनके द्वारा जनसभा को संबोधित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी नैना चौटाला भी डबवाली से विधायक है। वहीं डबवाली में अजय के हजारों समर्थक पहुंच चुके हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं, वे बेसबरी के साथ चौटाला का इंतजार कर रहे हैं। 

 

 

 

Deepak Paul