Haryana Top10: अजय सिंह चौटाला आज फरीदाबाद में जनसभा को करेंगे सम्बोधित,पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

11/6/2022 7:04:11 AM

डेस्क: पूर्व सांसद और जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला  आज फरीदाबाद पहुंचेगे। इस दौरान 12 बजे गुज्जर भवन सेक्टर-16 में जन आर्शीवाद कार्यक्रम तहत जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

कंवरपाल गुर्जर ने गुजरात और हिमाचल में बीजेपी की जीत का किया दावा 

 हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने गुजरात व हिमाचल मे बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले दिनों गुजरात दौरे पर गए थे,जहां काफी संख्या में लोगों ने उनसे मुलाकात की थी।  

भतीजी की शादी से घर लौट रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, ट्रक में जा घुसी कार, 1 की मौत 

पानीपत नेशनल हाइवे पर गांव बडौली के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जहां भतीजी की शादी से लौट रहे परिवार की गाड़ी जीटी रोड पर लापरवाही से खड़े किए गए एक ट्रक में जा घुसी।  

नहर से बरामद हुआ लड़की का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

खुबडू-सरढ़ाना नहर से शुक्रवार देर रात लड़की का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पुहंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। लड़की के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।  

70 दिन बाद मिला भिवानी से लापता पुलिसकर्मी का कंकाल, इस वजह से हुई पहचान 

भिवानी जिले के तोशाम थाने में तैनात पुलिसकर्मी का कंकाल दादरी में मिला है। कंकाल के पास से मोबाइल और फटे कपड़े मिले है जिससे मृतक की पहचान जसबीर के रूप में हुई है।  

तेज रफ्तार ने बुझा दिए 2 घरों के चिराग, बाइक की सर्विस करवा घर लौट रहे थे दोनों दोस्त 

यमुनानगर जिले में फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार रेंज रोवर ने दो बाइक सवार दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक भी मौके से फरार हो गया था। 

क्या BJP नेता के 1.1 करोड़ रुपए में छिपा है JE की मौत का रहस्य, आत्महत्या या हत्या पर उलझी गुत्थी 

करनाल जिले में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई दीपक की मौत हत्या है या आत्महत्या। पुलिस जांच में जुटी हुई है। शुक्रवार को इसी बात पर चर्चा होती रही। बताया जा रहा है कि गांव गगसीना से संदिग्ध हालात में लापता हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई दीपक का शव शुक्रवार को यानि कल चार दिन के बाद जैनी गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर में मिला था। 

 PGI रोहतक के MBBS स्टूडेंट्स को पुलिस ने हिरासत में लिया, छात्र बॉन्ड पॉलिसी का रहे थे विरोध

 रोहतक पीजीआईएमएस में प्रदेश सरकार की बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में पिछले चार दिनों से एमबीबीएस स्टूडेंट्स का धरना प्रदर्शन चल रहा था। आज अल सुबह दो बजे के करीब पुलिस ने धरना दे रहे एमबीबीएस के सैंकड़ों स्टूडेंट्स को बल पूर्वक हिरासत में ले लिया। 

 हार्ट सेंटर में डॉक्टर की जगह स्टॉफ करता पाया गया ईको, PNDT एक्ट के तहत हुई कार्रवाई 

बादशाह खान अस्पताल में पीपीपी मोड पर तीसरी मंजिल पर चल रहे हार्ट सेंटर में झज्जर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई की। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. शैलेन्द्र डोगरा का कहना था कि उन्हें तकनीकी स्टॉफ दिनेश ईको करता मिला जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।   

तेज रफ्तार ने बुझा दिए 2 घरों के चिराग, बाइक की सर्विस करवा घर लौट रहे थे दोनों दोस्त 

मुनानगर जिले में फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार रेंज रोवर ने दो बाइक सवार दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक भी मौके से फरार हो गया था। 

पानीपत: दुष्कर्मी को 20 साल की सजा, किशोरी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर कर ले गया था साथ  

पानीपत जिले की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने किशोरी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के दोषी को सजा सुनाई है। आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल की कठोर कारावास की सजा व 1 लाख 5 हजार रुपए जुर्माना बताया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma