एके प्रसाद की प्रार्थना सभा व शांति पाठ का कल दिल्ली में होगा आयोजन

8/29/2021 8:12:23 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया ओएसडी नीरज दफ्तवार के ससुर स्वर्गीय एके प्रसाद की प्रार्थना सभा व शांति पाठ का आयोजन सोमवार 30 अगस्त को दिल्ली में होगा। इनका निधन 26 अगस्त को हुआ था। दिवंगत प्रोफेसर एके प्रसाद समर्पित वैज्ञानिकों में से एक थे। उन्होंने 1970 के दशक में वल्लभ भाई पटेल संस्थान में कार्य करना शुरू किया।

उन्होंने वहां पर रेस पी रेटेरी वायरोलॉजी विभाग का गठन किया तब से लेकर अब तक इन्होंने पूरे देश में अवेयरनेस कंपेन लगातार चलाई। इन्होंने पूरे देश के अंदर रेस्पिरेटरी वायरोलॉजी को लेकर बहुत सारे एकेडमिक कार्य किए। एके प्रसाद इंडियन वायरोलॉजी सोसाइटी के राष्ट्रीय स्तर पर चेयरमैन भी रहे। इसके अलावा इनफ्लुएंजा फाउंडेशन ऑफ इंडिया के भी चेयरमैन रहे। इन्होंने अपने जीवन में 60 से ज्यादा शोध पत्र लिखें तथा इसके अलावा तीन पुस्तकें भी इन्होंने लिखी। एके प्रसाद इन तलोजा फाउंडेशन ऑफ इंडिया के न्यूज़लेटर के एडिटर इन चीफ भी रहे। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar