हरियाणा में लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी अकाली दल

1/29/2019 3:44:58 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): शिरोमणि अकाली दल ने ऐलान किया है कि वो हरियाणा में लोकसभा चुनाव में अपने दम पर लड़ेगी। इसी के चलते इन दिनों अकाली दल सूबे में रैलिया कर रही है, आगामी 17 फरवरी को सिरसा में शिरोमणि अकाली दल रैली करने जा रही है, इसी के चलते आज सिरसा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिरसा लोकसभा प्रभारी सिकंदर सिंह मलूका ने की। बैठक में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को आदेश दिए गए।

मलूका ने कहा की हमने फैसला लिया है कि अकाली दल हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ेगी, अगर किसी पार्टी के साथ सम्मानजनक गठबंधन हुआ तो उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे नहीं तो अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। मलूका ने कहा की इसी कड़ी में अकाली दल सूबे में बड़ी रैलिया करने जा रही है। 9 फरवरी को अम्बाला में रैली करने जा रहे हैं, 17 को सिरसा में रैली की जाएगी। उन्होंने कहा की गठबंधन को लेकर हमारी पहली पसंद भाजपा है, अगर सम्मानजनक समझौता हुआ तो भाजपा के साथ गठबंधन किया जाएगा, नहीं तो जननायक जनता पार्टी के बारे में विचार किया जाएगा। अगर गठबंधन की बात नहीं बनी तो हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

Shivam