खुलासा:  अवैध सम्बन्धों के चलते की गई आकाश मिश्रा की हत्या

6/21/2018 1:45:01 PM

होडल(हरिओम भारद्वाज):  होडल सीआईए स्टाफ ने अवैध सम्बन्धों के चलते उड़ीसा निवासी आकाश मिश्रा के कत्ल में शामिल करीब पांच साल बाद एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया हुआ अवैध हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, आरोपी कुमारपाल व उसका भाई सुरेंदर यूपी के छाता में तांत्रिक विद्या द्वारा लोगों को ठगता था। जिसके चलते उसके एक महिला से अवैध सम्बन्ध हो गए थे। वही महिला के घर मृतक आकाश मिश्रा का भी आनाजाना था। जिसके बाद आकाश के उस महिला की लड़की से अवैध सम्बन्ध हो गए। महिला को इस बारे में पता चला तो उसने अपने प्रेमी कुमारपाल के साथ मिलकर आकाश को मारने की साजिश रच डाली।

कुमारपाल ने अपने भाई सुरेंदर व अन्य साथियों के साथ मिलकर आकाश को बुलाया और उसे जमकर शराब पिलाई। जब वह बेहोश हो गया तो उसे स्कार्पियो गाड़ी में डालकर ले गए और गोली मारकर होडल के गांव खाम्बी के पास आगरा नहर में फेंककर फरार हो गए।

कुमार पाल के भाई सुरेंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाकि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। सुरेंद्र के पास से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिन्दा राउंड बरामद किया गया है। 


 

Rakhi Yadav