रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर हरियाणा में अलर्ट जारी

9/15/2017 3:57:23 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में रोेहिंग्या मुसलमानों के लगातार आने के मामले को लेकर हरियाणा में अलर्ट जारी कर कर दिया गय़ा है। आई जी ममता सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि मयांमार में उपजे रोहिंग्या संकट के बाद हरियाणा में सुरक्षा के लेकर पुलिस मुस्तैद हो गई है। जिसके तहत हर तरफ राज्य में पुलिस चौकसी बरत रही है। फरीदाबाद अौर मेवात में मुस्लिम क्षेत्रों में इनके होने का ज्यादा उम्मीद है। पुलिस ने सभी जिलों में नोटिस भेज कर जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभावित स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। 

उल्लेखनीय है कि रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के लोगों को लगातार म्यांमार से भगाया जा रहा है। म्यांमार के रखाइन इलाके में सुरक्षाबलों से झड़प के बाद अब तक सैकड़ों रोहिंग्या मुस्लिम मारे जा चुके हैं। वहीं चालीस हजार रोहिंग्या मुसलमान अवैध रुप से भारत में घुस आए हैं। इनकी संख्या बढ़ने से देश की सुरक्षा चुनौतियां बढ़ सकती हैं।