Haryana Weather Alert : जानें प्रदेश में कितने दिन होगी बारिश, ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी

2/3/2024 11:32:39 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा में तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 3 फरवरी यानी आज से 5 फरवरी तक प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से मौसम में फिर ठंडक घुल गई है। दिनभर शीतलहर चल रही है, लेकिन धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली है। 

इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

11 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, भिवानी व चरखी दादरी में 4 फरवरी को ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

14 साल बाद जनवरी सबसे ठंडा रहा

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 14 साल में जनवरी के दिन सबसे ठंडे रहे। जबकि 8 साल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। 2016 के बाद ऐसी स्थिति आई है, जब जनवरी में इतनी कम बारिश हुई है। दिसंबर 2023 में भी 2.8 मिमी बारिश हुई थी, तब 54 फीसदी की कमी आंकी गई थी। 

बारिश से फसलों को लाभ

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश या ठंड से फसलों को लाभ होगा। सरसों व गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा, क्योंकि पिछले 2 माह में बारिश नहीं हुई है। जनवरी पूरी तरह से सूखा रहा है। वहीं यदि ओलावृष्टि होती है तो सब्जी और सरसों को काफी नुकसान हो सकता है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Content Writer

Manisha rana