हरियाणा में धुंध को लेकर अलर्ट जारी...दिन के तापमान में भी आई गिरावट, ठंडी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

12/13/2023 8:43:40 AM

चंडीगढ़ : प्रदेश में मौसम विभाग ने धुंध को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 14 दिसंबर तक घनी धुंध छाई रहेगी। इससे रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 13 और 14 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे, इससे दिन में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में और गिरावट देने को मिलेगी।

दिन में 0.3 डिग्री गिरा पारा

मौसम में लगातार बदलाव और पहाड़ों में बर्फवारी का असर हरियाणा के मैदानी भागों में दिखाई दे रहा है। सूबे में धूप खिलने के बाद भी दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रोहतक में दिन का तापमान 20.7 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। वहीं धुंध के कारण रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, हालांकि घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

गेहूं के लिए बढ़िया है मौसम 

गेहूं की फसल को सर्दी के मौसम में लाभ पहुंचेगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस मौसम में फसल की उचित देखभाल करना बेहद जरूरी है। इस बार ये ठंड गेहूं की फसल के लिए बेहद फायदेमंद है। गेहूं की फसल के विकास के लिए ठंड बहुत आवश्यक है। ठंड के चलते गेहूं के पौधे का फुटाव बढ़ता है, जिससे फसल की पैदावार बढ़ती है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana