ALERT: हरियाणा में ओमिक्रोन पसार रहा पांव, इस जिले से सामने आए 2 केस

1/8/2022 4:27:02 PM

सिरसा(सतनाम): जिले में ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है। मुंबई के लौटे परिवार के दो सदस्य ओमिक्रोन पॉजिटिव मिले हैं। मुंबई से आए परिवार से वापिस लौटने से पूर्व कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए थे। इसमें दो लोग पॉजिटिव मिले थे। इन्हें होम आइसोलेट किया गया था। दोनों के सैंपल ओमिक्रोन जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में दोनों मरीजों के ओमिक्रोन पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। हालांकि राहत की बात है कि दोनों मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

जनागरिक अस्पताल के उपसिविल सर्जन डा. बुधराम ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में कोरोना के कुल 65 मामले आ चुके हैं, जिनमें करीब 60 मरीज एक्टिव हैं और तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। शेष को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि मुम्बई से लौटे परिवार के दो लोगों के ओमिक्रोन पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। दोनों मरीज एक सप्ताह में पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।  


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha