पानीपत में एक साथ जन्मे थे 3 बेटे और बेटी, 5 दिन में चारों बच्चों ने दम तोड़ा

4/21/2020 12:57:20 PM

पानीपत: माॅडल टाउन स्थित परुथी चाैक पर मल्होत्रा मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में 12 अप्रैल की रात काे बत्तरा काॅलाेनी में रहने वाली काजल ने 4 बच्चाें काे जन्म दिया था। महिला की प्रीमैच्योर डिलीवरी थी, करीब 7 महीने ही हुए थे। देर रात 16 अप्रैल काे जहां दाे बच्चाें की माैत हाे गई थी। वहीं 19 अप्रैल काे दिल्ली ले जाते समय एक बच्चे ने दम ताेड़ दिया और जब तक अस्पाल में पहुंचे ताे चाैथे बच्चे की भी माैत हाे गई थी।

वहीं महिला की स्थिति भी नाजुक बनी हुई। महिला प्रेम अस्पताल में एडमिट है। डाॅक्टराें के मुताबिक प्रीमैच्याेर डिलीवरी हाेने के कारण सभी बच्चाें का वजन कम था। बच्चाें का वजन 800 ग्राम से लेकर 1 किलाेग्राम था। इन 4 बच्चाें में एक लड़की और तीन लड़के थे।

वहीं मां काजल भी पानीपत के प्रेम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में दाखिल हैं। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक काजल को अपने बच्चों की मौत का पता नहीं है। वहीं मल्होत्रा अस्पताल के डॉ. पुनीता मल्होत्रा ने बताया कि बच्चों का विकास नहीं हो पा रहा था। फेफड़ों और सांस लेने में बच्चों को परेशानी हो रही थी, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है।
 

Edited By

vinod kumar