"ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मास्टर प्रिंटर्स दुनिया की सबसे बड़ी संस्था"

5/6/2019 9:35:04 AM

यमुनानगर (सुमीत आबेराय): 25 हजार प्रेसों के साथ भारत दुनिया में सबसे आगे हैं और ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मास्टर प्रिंटर्स दुनिया की सबसे बड़ी संस्था है। इस बार क्षेत्र की मांग को देखते हुए नॉर्थ रीजन का रोमांसिंग प्रिंट यमुनानगर ऑफसेट प्रिंटर एसोसिएशन के सहयोग से यमुनानगर में रोमांसिंग का आयोजन किया गया है। जिसमें बतौर मुख्यातिथि फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष पदमश्री विजय कुमार चोपड़ा रहे।

उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मास्टर प्रिंटर्स के कोषाध्यक्ष द्वारा की गई यह कार्यक्रम जरिए नई टेक्नोलॉजी के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न भागों से आए विशेषज्ञों द्वारा इस क्षेत्र में हो रहे कार्यों व अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई जैसे कि प्रिंटिंग प्रेस को आग और एक्सीडेंट से कैसे बचा सकते हैं। भविष्य की प्रिंटिंग और प्रिंटिंग उद्योग को चलाए रखने के लिए जरूरी उपकरण बताए गए।



इसके साथ ही भारत सरकार के प्रतिनिधि द्वारा इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए सरकार द्वारा निर्धारित विभिन्न स्कीमों के बारे में बताया गया। वहीं इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए यमुनानगर ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विमल ने बताया कि इस समागम में भाग लेने के लिए दिल्ली से विशेष रुप से श्री दिलीप तुली प्रधान डीएमपीए ने सहयोग किया है। वहीं कार्यक्रम के दौरान तुली ने बताया क्षेत्र की सबसे पुरानी पेंटिंग प्रेसों को सम्मानित किया जाएगा। यमुनानगर की धरती पर पहली बार यह कार्यक्रम किया गया है जहां इस समारोह में भाग लेने के लिए 14 शहरों से प्रिंटर आए है।
 

kamal