रेलवे ने जीती अखिल भारतीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता

3/25/2019 12:29:28 PM

पानीपत (राजेश): पानीपत में 3 दिवसीय अखिल भारतीय फ्री स्टाइल ईनामी कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में रेलवे की टीम प्रथम स्थान पर, द्वितीय  हरियाणा, तृतीय उत्तर प्रदेश चतुर्थ दिल्ली, 5वें स्थान पर पंजाब, छटे पर राजस्थान, 7वें पर महाराष्ट्र तथा 8वें स्थान पर मध्य प्रदेश की टीम रही। 

समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी रहे। मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी प्रधान सचिव आनन्द मोहन शरण, निदेशक भूपेन्द्र सिंह और उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने खिलाडिय़ों पुरस्कृत किया। पुरस्कारों में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 5 लाख रुपए, तृतीय स्थान पर आने वाले को ढाई लाख रुपए व चतुर्थ स्थान पर आने वाले को एक लाख रुपए राशि के चैक व शिल्ड देकर सम्मानित किया।

Shivam