हरियाणा पुलिस व बी.एस.एफ. ने जीती आल इंडिया गोल्फ चैम्पियनशिप

10/29/2017 3:31:33 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा पुलिस और बी.एस.एफ. ने नैट और ग्रोस कैटागिरी में 21वीं आल इंडिया पुलिस गोल्फ टूर्नामैंट 2017 जीती है। यह चैंपियनशिप तारू में 25 से 27 अक्तूबर को आयोजित हुई थी। नैट कैटागिरी में बी.एस.एफ. टीम रनरअप रही और ग्रो कैटागिरी में हरियाणा टीम द्वितीय। हरियाणा पुलिस गोल्फ टीम में आई.पी.एस. के.के. सिंधु, आई.पी.एस. कुलविंद्र सिंह शामिल थे। जबकि डी.आई.जी. पी.एस. राठौर और एम.एस. डी.ई.ओ., बी.एस.एफ. टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। डी.आई.जी. पी.एस. राठार ने व्यक्तिगत तौर पर ग्रोस चैंपियनशिप जीता। जबकि एच.एस. धालीवाल ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन का प्रतिनिधित्व करते हुए व्यक्तिगत तौर पर नैट प्रतियोगिता जीती। 

प्रतियोगिता में देशभर से 120 सीनियर पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता आल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थी। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विजेता पुलिस अधिकारियों को पुरस्कार दिए। हरियाणा के डी.जी.पी. बी.एस. संधू ने विजेता ट्राफी प्राप्त की।