आने वाले समय में कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक मंच पर होंगे: अशोक तंवर

4/20/2018 6:37:03 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): 29 अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर हर ज़िले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली में पहुंचने का निमंत्रण दे रहे है। इसी के चलते आज सिरसा पहुंचे तंवर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज सभी कांग्रेस नेता एक मंच पर इकठे हुए है। अक्सर कांग्रेस में गुटबाज़ी की बाते की जाती थी। आज सिरसा से एक संदेश प्रदेशभर में दिया गया है कि कांग्रेस एक है।

उन्होंने कहा कि इस मंच पर ज़िले के सभी नेता पहुंचे है। आने वाले समय में भी सभी बड़े नेता एक मंच पर नज़र आएंगे। जनाक्रोश रैली में सभी एक रंग में दिखेंगे। इस बार किसी भी नेता की अपनी कोई अलग पहचान नहीं होगी। कोई रंग भेद नहीं होगा। हमारा लक्ष्य 2019 में कांग्रेस को सत्ता में लाने का है। तंवर ने बसपा और इनेलो के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को कई बार प्रदेश की जनता ने नकार दिया हो। फिर चाहे वो दो मिलकर आए या तीन मिलकर आ जाये कुछ नहीं होने वाला है। 

Rakhi Yadav