रोडवेज के चालक-परिचालक को जूतों की माला पहनाने का मामला, सभी आरोपी कोर्ट में पेश

3/30/2022 4:31:29 PM

सिरसा(सतनाम): दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते सिरसा रोडवेज की बसों को चलाने वाले रोडवेज कर्मचारियों को दो अलग अलग मामलो में जूतों की माला पहनाने ,दुर्व्यवहार व मारपीट करने के मामले में पुलिस 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन पांच आरोपियों में से सिरसा के 3 और 2 लोग डबवाली के है। सभी आरोपियों का सिरसा के अस्पताल में मेडिकल करवाया गया जिसके बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर रोडवेज कर्मियों की गिरफ़्तारी के बाद सिरसा के बस स्टैंड में रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों ने रोष प्रकट किया और सिरसा रोडवेज जीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सिरसा के बस स्टैंड में रोडवेज कर्मियों ने अपने गिरफ्तार किए गए साथियों की रिहाई की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने कर्मचारियों जूतों की माला डाली थी जबकि इस मामले में उनके कर्मचारियों का कोई रोल नहीं है। वी ओ -1- कर्मचारी नेता सुरजीत अरोड़ा ने बताया कि उनकी दो दिन की हड़ताल पूरी तरह से सफल रही जिसको लेकर रोडवेज प्रशासन दबाव में है और ये कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि उनके साथियों ने रोडवेज कर्मियों को जूतों की माला नहीं पहनाई है।

यह काम कुछ शरारती तत्वों ने किया है उनके किसी साथी का इसमें कोई रोल नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सिरसा के 3 और डबवाली के 2 कर्मचारियों पर मामला दर्ज़ किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर दर्ज़ मामले वापिस लिए जाये नहीं तो आंदोलन करेंगे। वी ओ - 2 - सिविल पुलिस लाइन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि कल रोडवेज की हड़ताल को लेकर कुछ रोडवेज कर्मियों ने बस चला रहे रोडवेज कर्मियों से के साथ मारपीट की थी जिसके बाद आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Content Writer

Isha