सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी

2/18/2017 2:36:09 PM

सिरसा (सतनाम सिंह):सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले आज सिरसा के टाउन पार्क में कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में हल्ला बोला। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। साथ ही अपना एक मांगपत्र स्थानीय विधायक मखन लाल सिंगल को सौंपा। कर्मचारियों ने सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगते हुए चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तो वो विधानसभा की तरफ कूच करेंगे। समान काम सामान वेतनमान,कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना। इस तरह की कई मांगो को लेकर आज सिरसा के टाउन पार्क में कर्चारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकली। कर्मचारियों ने एक मांगपत्र सिरसा के विधायक को सोंपकर उनकी मांगों को विधानसभा में उठाने की बात की।