इस तारीख से पहले सभी मतदाता अपना गणना प्रपत्र BLO के पास करवाएं जमा, अब तक 96% से अधिक वितरण पूरा
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 10:34 AM (IST)
चंडीगढ़: हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक कुल 1,99, 18,634 (96.43 प्रतिशत) मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 1,22,08,806 (59.11 प्रतिशत) गणना प्रपत्र बी. एल. ओ. के माध्यम से प्राप्त कर सफलतापूर्वक अपलोड़ किए जा चुके हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र की दो प्रतियां उपलब्ध कराई गई हैं। मतदाता एक प्रति में आवश्यक विवरण भरकर हस्ताक्षर सहित बी.एल.ओ. को वापस सौंपें और दूसरी प्रति पर बी.एल.ओ. के हस्ताक्षर प्राप्त कर उसे रसीद के रूप में अपने पास सुरक्षित रखें। 21
जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे जिनके हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बी.एल.ओ. को प्राप्त होंगे। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र समय पर प्राप्त नहीं होंगे, उनके नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।
ऐसे में सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वे समय रहते सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ अपना गणना प्रपत्र भरकर बी.एल.ओ. को जमा करें तथा प्राप्ति रसीद अवश्य लें। मतदाता चाहें तो अपना गणना प्रपत्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी भर सकते हैं। गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है।