शर्मनाक: मंदबुद्धि बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पूरी रात बेटी को साथ लेकर इंसाफ के लिए भटकती रही मां

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 11:32 AM (IST)

कालांवाली : कालांवाली के थाना बड़ागुढ़ा के एक गांव में छठी कक्षा की अपाहिज व मंदबुद्धि बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है। बच्ची की मां ने बताया कि वह गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है और स्कूल के एक बच्चे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

बताया जा रहा है कि पूरी रात मां अपनी बेटी को लेकर इंसाफ के लिए कभी बड़ागुढ़ा थाना तो कभी सिरसा के नागरिक अस्पताल में भटकती रही लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की तो मां मीडिया के पास पहुंची। फिर पुलिस हरकत में आई क्योंकि मीडिया के लोगों ने परिजनों को पुलिस कप्तान का नंबर दिया और सी.आई.डी. को घटना बारे जानकारी दी। फिर बड़ागुढ़ा पुलिस ने संपर्क किया। पीड़िता व उसकी मां को साथ लेकर कार्रवाई करने पहुंचे और साथ लेकर गए।

पीड़ित बच्ची की मां ने मीडिया को रोते हुए बताया कि ना तो सिरसा में डॉक्टरों व न पुलिस ने उनकी बात सुनी। 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया तो उन्होंने कहा कि हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। फिर बड़ागुढ़ा थाना आए तो उन्होंने कोई नहीं सुनी। इसी कारण हम मीडिया के पास आए हैं। वहीं जांच अधिकारी प्रीती ने कहा कि हम सुबह से इनको ढूंढ रहे थे और अब मां के बयानों पर कार्रवाई कर रहे हैं। बच्ची का मैडीकल करवाया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static