23 सितम्बर को आयुष्मान योजना में मंत्रियों व अधिकारियों को हुए जिले अलॉट

9/22/2018 11:17:09 AM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने चार केंद्रीय मंत्रियो, मंत्रिमंडल के सदस्यों, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष तथा कई अधिकारियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 23 सितम्बर को लांच होने वाली प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए विभिन्न जिले अलॉट किए है। 

आयुष्मान योजना में 23 सितम्बर के लिए केंद्रीय मंत्री बीरेंदर सिंह - जींद, राव इंद्रजीत - रेवाड़ी, कृष्णपाल गुज्जर - फरीदाबाद, पियूष गोयल - गुरुग्राम, हरियाणा के वित्त मंत्री कप्तान अभिमन्यु - अम्बाला, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह - झज्जर, स्पीकर कंवर पाल गुज्जर - यमुनानगर, निकाय मंत्री कविता जैन - सोनीपत, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार।

पलवल, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर - पानीपत, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी - सिरसा, कर्णदेव कम्बोज - कुरुक्षेत्र, बनवारी लाल - हिसार, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला - फतेहाबाद, राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी - पंचकूला, डिविजनल कमिश्नर हिसार - भिवानी, डिविजनल कमिश्नर रोहतक - रोहतक, डिविजनल कमिश्नर गुरुग्राम - महेंद्रगढ़, डिविजनल कमिश्नर फरीदाबाद - मेवात, डिविजनल कमिश्नर करनाल - कैथल, डीसी चरखी दादरी -चरखी दादरी में ड्यूटी लगाई गई है। 

Rakhi Yadav