हरियाणा के छोरे का कमाल, हॉकी प्रतियोगिता में जीता मेडल

6/5/2022 3:14:20 PM

सोनीपत(सन्नी):  राष्ट्रीय हॉकी टीम के सदस्य रहे होनहार खिलाड़ी यशदीप सिवाच रविवार को सुबह एशिया कप जकार्ता में आयोजित मुकाबलों से कांस्य पदक लेकर सोनीपत हॉकी खेल मैदान पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।यशदीप सिवाच ने जापान को 1-0 से हरा कर कांस्य पदक जितने में सफलता हासिल की।

यशदीप सिवाच ने बताया कि उनकी टीम द्वारा काफी कठोर मुकाबलों के बीच यह पदक जीतने में सफलता हासिल की है। वहां आयोजित मुकाबलों में सभी खिलाड़ियों ने बेहद ही अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अब उनका और उनकी टीम का प्रयास यह रहने वाला है कि आगे आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों के लिए तैयारियां करेंगे और कोशिश यह रहने वाली है कि देश के लिए अच्छा करते रहें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Content Writer

Vivek Rai