छुट्‌टी काटकर ड्यूटी पर गया था जवान, हफ्ते बाद तिरंगे में लिपट कर अाया शव

1/16/2017 7:33:04 PM

अंबाला: अंबाला के एक जवान की जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में मौत हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही फौजी के घर मातम छा गया। शहीद नायक आफताब पुत्र तैफूर अहमद वासी गांव बधौली थाना नारायणगढ 42 आडिनैंस आर.आर. नौसैरा राजौरी (जम्मू कशमीर) में करीब 6/7 माह से तैनात था। यह सेना में सितम्बर 2004 में भर्ती हुआ था। शहीद आफताब के पार्थिव शरीर साथ आए सेना के अधिकारी सूबेदार राजिन्द्र सिंह ने बताया कि कल दिनांक 15.01.17 को सुबह आफताब की तबीयत अचानक खराब हुई। उसे सांस लेने मे् दिक्कत थी। जिसके बाद सुबह 7 बजे उसे हस्पताल ले जाया गया और करीब बजे उसकी शहादत हो गई। दोपहर 1.30 बजे पर शहीद आफताब का पार्थिव शरीर गांव बधौली उनके घर पहुंचा। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 


बता दें कि आफताब पठान एक हफ्ते पहले ही छुट्‌टी काटकर ड्यूटी पर वापस लौटे थे। सोमवार सुबह परिजनों को फौजी की मौत की सूचना तो मिली, पर यह पता नहीं चल पाया कि मौत की वजह क्या थी।