अंबाला-सहारनपुर ट्रैक पर 25 अप्रैल को लगेगा मेगा ब्लॉक, 7 घंटे बाधित रहेगा रेलमार्ग

4/23/2017 10:54:49 PM

अंबाला (अनिल कुमार):अम्बाला- सहारनपुर-अम्बाला रेल सेक्शन पर स्थित रेलवे पुल पर कार्य के चलते 7 घंटे का मेगा ब्लाॅक लगाया जाएगा। रेलवे पुल नंबर 236 किलोमीटर 189 / 15-17,पुल नंबर 234 किलोमीटर 189/12-14 और पुल नंबर 296 बी किलोमीटर नंबर 261.112 पर आरसीसी बॉक्स रखने के लिए यह ब्लाक 25 अप्रैल को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक लगाया जाएगा।

इसमें गाड़ी संख्या 64502 अम्बाला-सहारनपुर पैसेंजर 25 अप्रैल, 12064 ऊना हिमाचल-हरिद्वार 26 अप्रैल व 12063 हरिद्वार-ऊना हिमाचल 25 अप्रैल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 15011 को सहारनपुर-चंडीगढ़़ के बीच, 15012 चंडीगढ़-सहारनपुर, 12054 अम्बाला-हरिद्वार, 12053 हरिद्वार-अम्बाला, 14712 अम्बाला-हरिद्वार, 14711 हरिद्वार-अम्बाला, 54541 सहारनपुर-अम्बाला, 54540 अम्बाला-सहारनपुर, 54304 अम्बाला-दिल्ली, 54539 सहारनपुर-अम्बाला, 64513 सहारनपुर-अम्बाला स्टेशन के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 15209 व 15210 को बीच रास्ते रोककर चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 12318 अमृतसर-सियालदह एक्सप्रेस को अम्बाला-सहारनपुर के रास्ते न भेजकर पानीपत के रास्ते दिल्ली भेजा जाएगा।